Advertisement

ऊर्जा विभाग उत्तराखंड के उपनल पूर्व सैनिकों को ख़ुशख़बरी

गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल UPCL के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी जी से मुलाक़ात की और उपनल कर्मी पूर्व सैनिकों की लम्बे समय से मांग समान कार्य-समान वेतन देने के संबंध में बातचीत की जिस पर ध्यानी जी ने विचार किया और जल्द ही सभी को समान कार्य समान वेतन का लाभ दिये जाने का आश्वासन दिया ।कुछ दिन पूर्व ऊर्जा विभाग के पूर्व सैनिक उपनल कर्मियों ने गौरव सेनानी एसोसिएशन के समक्ष अपनी समस्याओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिस पर संगठन ने जल्द कार्रवाई करते हुए ऊर्जा विभाग में सम्पर्क किया ।प्रबंध निदेशक ध्यानी जी ने बताया जल्द ही पूर्व सैनिकों को समान वेतन समान कार्य का उपहार दिया जाएगा ।