सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट का आधिकारिक रोलआउट शुरू कर दिया है। यह नया वन यूआई 9 अपडेट एंड्रॉयड 17 पर आधारित है और इसे सबसे पहले गैलेक्सी एस26 सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स में उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, इस नए अपडेट को आने वाले समय में अन्य समर्थित डिवाइसेस और टैबलेट्स के लिए भी धीरे-धीरे जारी किया जाएगा।


गैलेक्सी एस26 सीरीज के लिए नया सॉफ्टवेयर
लेटेस्ट वन यूआई 9 अपडेट मुख्य रूप से गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26 प्लस और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट हो रहा है। इससे पहले कंपनी ने इसे फोल्डेबल डिवाइसेस के कुछ चुनिंदा मॉडल्स के लिए पेश किया था। इस नए वर्जन के साथ यूजर्स को कई आधुनिक एआई और दैनिक उपयोग को आसान बनाने वाले टूल्स मिलते हैं।

अपडेट में क्या कुछ है नया?
सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ फोन में कई स्मार्ट और उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं:

- माई फैनकैम: वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान यह फीचर फ्रेम में मौजूद खास व्यक्ति या बच्चे को आसानी से ट्रैक करता रहता है।
- निस ब्रिफ: इसमें जनरेटिव और एडिटेबल कार्ड्स दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी पसंद के अनुसार मौसम, स्वास्थ्य और अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
- क्रिएटिव स्टूडियो: यह आगामी आयोजनों और जन्मदिन की याद दिलाकर थीम आधारित तस्वीरें बनाने के सुझाव देता है।
- दस्तावेज़ स्कैनिंग: मुड़ी हुई किताबों या कागजों के पन्नों को अब अधिक स्पष्टता के साथ स्कैन किया जा सकता है।
प्राइवेसी और सिक्योरिटी टूल्स
सुरक्षा के लिहाज से भी इस अपडेट में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। नए सिक्योरिटी ब्रिफ के जरिए मैलवेयर, संदिग्ध ऐप्स और अनावश्यक अनुमतियों की जानकारी आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा, ऑन-डिवाइस एआई की मदद से प्राइवेसी अलर्ट बैकग्राउंड की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और स्कैम डिटेक्शन फीचर अब भारत समेत कई अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन यूजर्स के पास योग्य गैलेक्सी डिवाइसेस हैं, वे फोन की सेटिंग्स में जाकर इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट की जांच कर सकते हैं।















