
देहरादून : आज डोभाल चौक,रायपुर,देहरादून स्थित उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के केंद्रीय कार्यालय में मेजर संतोष भंडारी ने दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और महिला सशक्तिकरण के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी ग्रहण की।



उनके साथ ही यशपाल नेगी ने वरिष्ठ केन्द्रीय उपाध्यक्ष,नीरज कुमार ने केंद्रीय कोषाध्यक्ष,आशुतोष पुनेठा ने केन्द्रीय प्रवक्ता और औद्योगिक प्रकोष्ठ के अतिरिक्त प्रभार,अंशुल भट्ट ने केंद्रीय मीडिया प्रभारी,शुभम नौडियाल ने गढ़वाल मंडल आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया है।
उसके साथ ही अक्षित बड़थ्वाल को दल का केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,अर्जुन नेगी को गढ़वाल मण्डल प्रभारी,गौरव चंदोला को पौड़ी जनपद की छः विधानसभाओं हेतु जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


















