गोवा : रात्रि ढाई बजे नाना ने अपने मित्र को सूचित किया कि उन्हें तबियत ठीक नहीं लग रही है, बाएं तरफ तीव्र दर्द है और पसीने से तर बतर हूं….उनका मित्र सुबह 4 बजे जब पहुंचा तो नाना पूरे गीले थे पसीने से और अचेतावस्था थी…उन्हें CPR देते हुए ही हॉस्पिटल ले जाया गया वहां डॉक्टर्स ने बताया कि वो अब नहीं है…

हॉस्पिटल ने इसे मेडिको लीगल केस के रूप में दर्ज किया और पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया…


75 वर्षीय दिग्गज अभिनेता नाना गोवा में रह रहे थे…
पूर्णतः स्वस्थ, सक्रिय नाना का इस तरह से जाना द्रवित कर गया…
स्वस्थ वा सक्रिय होते हुए भी अपने हृदय की जांच करवाते रहे…प्रतिवर्ष इको करवाये और हर 3 महीने में ईसीजी…
मधुमेह से ग्रसित लोग, खासकर जिनका शुगर लेवल लो रहता है या गिर जाता है विशेष ध्यान रखे…ऐसे मामलों में शरीर कोई संकेत भी नहीं देता…
नाना का अभिनय उन्हें सदियों तक लोगो के हृदय में रखेगा….. विनम्र श्रद्धांजलि।
















