भारत के प्रथम लेखक गांव, देहरादून में 25 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘लेखक गाँव अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2026’ के संबंध में आज देहरादून में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आयोजित की प्रेस वार्ता।



इस अवसर पर महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा, प्रमुख सत्रों, विशिष्ट अतिथियों तथा देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों की जानकारी साझा की। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 25 से 29 अक्टूबर 2026 तक लेखक गांव में आयोजित होगा, जिसमें 60 से अधिक देशों के साहित्य, संस्कृति और कला क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।


‘लेखक गाँव अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2026’ भारतीय ज्ञान परंपरा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक संवाद को समर्पित एक अद्वितीय आयोजन है, जो हिमालय की आत्मा, भारतीयता की भावना और विश्व बंधुत्व के संदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


















