ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, जनपद चमोली में दुर्घटना ग्रस्त हो गया ,जिसमे हेलीकॉप्टर में सवार पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति की मृत्यु का दुःखद समाचार है ।

पायलट – कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली।

यात्री – 1-प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

2-अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
3-वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
4-सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
5-एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX द्वारा बद्रीनाथ से लगभग 13:12 पर सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी गयी थी , उड़ान भरने के तुरंत बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान ही हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था ।
हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के मिली थी ,अभी सम्बंधित एजेंसियों द्वारा तुरंत राहत बचाव कार्य चलाया गया जिसके बाद हैलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सभी 06 व्यक्तियों के शव बरामद किये गये ।
सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया जिस कार्य मे पुलिस, एसडीआरएफ एवं सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटी रही ।
हालांकि जहां उत्तराखंड में कुछ जिलों में बारिश व कुछ जिलों में खराब मौसम की सूचना थी, ऐसे में हेलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति मिलना अपने आप में एक गंभीर सवाल खड़ा कर रही है देखते हैं जांच के बाद दुर्घटना के असल कारणों का पता चलेगा।


















