Advertisement

उत्तराखंड में क्यों हो रहे हैं हेलीकॉप्टर हादसे ?

उत्तराखंड में कल और आज मौसम का एलर्ट जारी था।कल उत्तराखंड के चारों धामों में बर्फ गिरी , उसके वावजूद आज मौसम की विजिबिलिटी साफ नहीं थी। फिर भी बद्रीनाथ से धड्डले से हेली सेवाएं हैलीकॉप्टर उड़ा रही थी।चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियों की अच्छी कमाई हो जाती है, लेकिन सवाल यह है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं थम क्यों नहीं पा रही हैं?

 

हाथी पर्वत के पीछे हादसा हुआ,6 लोगों के हताहत होने की खबर है,क्या सुरक्षा मानकों में चूक इसका मुख्य कारण तो नहीं हैं?निजी कंपनियों के मुनाफे के लिए यात्रियों की जिंदगी का सौदा कब तक?जोशीमठ के पास आज हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना, खराब मौसम के दौरान हुआ कोई पहला हादसा नहीं है।

 

इससे पहले भी खराब मौसम के दौरान प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए हैं जिनमें निर्दोष लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी।सवाल यह है कि खराब मौसम की गंभीर चेतावनी के बावजूद लोगों की जान जोखिम में डालने वाले इन मौत के उड़न खटोलों को उड़ान भरने की अनुमति देने वाले कारिंदों की जवाबदेही कब तय होगी?

 

चारधाम यात्रा पर पहले भी भी हादसे हो चुके हैं? हैली सेवाएं कंपनी अपनी अंधी कमाई के चक्कर में लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं! आखिर कब इन बेलगाम कंपनियों पर लगाम लग पाएगी! हादसे के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।साफ मौसम में ही हेली सेवाओं को हैलीकॉप्टर उड़ाने चाहिए।हम कब सबक लेंगे,यह जांच का विषय है।

शिव प्रसाद सती,वरिष्ठ पत्रकार की फेसबुक वॉल से।