Advertisement

अब हरदा की हरिद्वार से विधानसभा पहुंचने की हसरत.!

कभी चुनाव से दूरी की बात, अब हरदा की हरिद्वार से विधानसभा पहुंचने की हसरत.!

आलेख – अवधेश नौटियाल।

उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। हरदा ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात बयां करते हुए लिखा कि उम्र बढ़ने के साथ हरिद्वार से उनका लगाव और गहरा होता जा रहा है। वर्ष 2009 से 2014 तक हरिद्वार का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके रावत अब एक बार फिर इसी क्षेत्र से विधानसभा में पहुंचने की हसरत जता रहे हैं।

 

लेकिन कहानी में ट्विस्ट भी है!

हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा तो है, मगर पार्टी और प्रदेश के सियासी समीकरणों के चलते हरदा अपनी इस हसरत को दबाने की बात भी कह रहे हैं।

 

अब सवाल उठता है—

 

🔸 क्या हरदा 2027 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार से ताल ठोकेंगे.? 🔸

 

क्या कांग्रेस उन्हें इस क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारने पर विचार करेगी.? 🔸

 

या फिर हरदा की यह हसरत किसी नए सियासी समीकरण का संकेत है.?

 

हरिद्वार से पुराना रिश्ता, विधानसभा में पहुंचने की नई हसरत… अब सबकी नजरें कांग्रेस के अगले कदम पर.