देहरादून, 27 सितंबर 2026 उत्तराखंड में बदहाल सड़क मार्गों, निर्माण कार्यों में लेटलतीफी और ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा के खिलाफ आज उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जोरदार हुंकार भरी। राज्यभर से पहुंचे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने देहरादून में उग्र प्रदर्शन करते हुए सचिवालय की ओर मार्च किया और सड़क परिवहन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के आवास का घेराव करने का प्रयास किया।प्रदर्शन में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर कूच किया।

मंत्री आवास का घेराव: प्रदर्शनकारियों ने सड़क परिवहन मंत्री सतपाल महाराज के सरकारी आवास का घेराव करने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

पुलिस ने जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस और उक्रांद कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

उक्रांद की प्रमुख मांगें और आरोप:
• जर्जर सड़कों का निर्माण: यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अनेको गांव है जहां अभी तक सड़क नहीं पहुंची है । सड़क के आभाव में स्थानीय लोगों को अनेक परेशानियों को झेलना पड़ता है । कुकरेती ने कहा कि टूटी-फूट और गड्ढों में तब्दील हो चुकी प्रदेश भर की विभिन्न सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
• अधूरे कार्य पूरे हों: दल के संरक्षक और पूर्व विधायक काशी सिंह एरी ने कहा राज्य बनने के 26 सालों बाद भी प्रदेश भर की सड़को की बदहाल स्थिति दर्शाती है कि इस राज्य की सरकारों ने जनता के प्रति उदासीन रवैया अपनाया रहा । एरी ने मांग की वर्षों से लंबित सड़क निर्माण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ।
• ग्रामीण संपर्क मार्ग: पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि आज भी कई दूर-दराज के गांव सड़क मार्ग से अछूते हैं,उन्हें मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर कार्य हो।
• पलायन पर रोक: उक्रांद नेताओं ने आरोप लगाया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार पलायन हो रहा है, लेकिन सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है।
• उक्रांद नेताओं की चेतावनी: “यदि सरकार ने जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार और लंबित निर्माण कार्यों को शुरू नहीं किया, तो उक्रांद पूरे राज्य में उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी
इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास,कार्यकारी अध्यक्ष जेपी उपाध्याय,संरक्षक पूरण सिंह कठैत,महामंत्री संगठन गणेश काला,महामंत्री राजेंद्र बिष्ट,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशीष नेगी,मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया, कुलदीप रावत,महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला,महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल,महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष संगीता सकलानी बहुगुणा,सह मीडिया प्रभारी प्रकाश भट्ट सहित
उक्रांद के कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


















