आज अटल मिलन केंद्र सैनिक कालोनी बालावाला में आज गौरव सेनानी एसोसिएशन बालावाला मंडल का एक बड़ी सभा का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व सैनिकों पूर्व अर्धसैनिकों वीर नारियों व सैनिक आश्रित परिवारों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया और देश के वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए 1 मिनट की मौन रखा गया ।आज बालावाला मंडल में हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त लगभग 12 पूर्व सैनिकों पूर्व अर्धसैनिकों ने सदस्यता ग्रहण की और संगठन ने उनका स्वागत किया ।एसोसिएशन के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने अपने संबोधन में सभी को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और कहा संगठन आज देहरादून के हर क्षेत्र में पूर्व सैनिकों पूर्व अर्धसैनिकों के साथ आये दिन हो रही घटनाओं पर एकजुट होकर कार्य कर रहा है ।संगठन बहुत जल्द अपनी सरकार से 16 सूत्रीय मांगों पर 2 साल बाद फिर से वार्ता करेगा अगर सरकार इस बार भी संज्ञान नहीं लेती तो बड़ा प्रदर्शन भी हो सकता है ।आज उत्तराखंड केवल नाम के लिए सेन्य बाहुल्य प्रदेश है लेकिन यहाँ पर पूर्व सैनिकों को सबसे कम 5 प्रतिशत आरक्षण है जो कि बड़ा दुर्भाग्य है ।साथ ही उन्होंने कहा कि एक समय में प्रदेश में उपनल पूर्व सैनिकों के रोज़गार के लिए खोला गया था लेकिन आज हज़ारों पूर्व सैनिक उपनल में नियमतिकरण से वंचित रह गये हैं ।इस पर पूर्व सैनिकों में बड़ा रोष है और जल्द ही इनके नियमितिकरण के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी ।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की कई समस्याएं सुनी गई ।एसोसिएशन आने वाले समय इसी प्रकार हर मंडल में बैठकों का आयोजन करता रहेगा ।संगठन ग़ैरराजनीतिक होकर सरकार से पूर्व सैनिकों पूर्व अर्धसैनिकों वीर नारियों व सैनिक आश्रितों की मदद व कल्याणकारी योजनाओं के लिए के लिए शासन प्रशासन से बातचीत करेगा ।आज के कार्यक्रम में विशेष तौर पर बालावाला मंडल के अध्यक्ष कैप्टन विजय भट्ट,पुष्कर सिंह,प्रेम सिंह,गिरीश जोशी,मनवर रौथाण,बीरेन्द्र कंडारी,खुशाल परिहार,यशवंत सिंह,भागचंद सजवाण,प्रीतम नेगी,चंडी प्रसाद,खुशाल सिंह,रघुवीर सिंह बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारियों ने हिस्सा लिया ।
















