Advertisement

मंत्री प्रसाद नैथानी एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक घर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) में कर सकते हैं वापसी ।

देवप्रयाग विधानसभा में फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा!

 

देवप्रयाग विधानसभा से एक बड़ी राजनीतिक चर्चा सामने आ रही है। सूत्रों और स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह बात तेजी से चर्चा में है कि मंत्री प्रसाद नैथानी एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक घर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) में वापसी कर सकते हैं।

 

देवप्रयाग की धरती से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले प्रसाद नैथानी  के लिए UKD से जुड़ाव उनकी राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। ऐसे में यदि वे एक बार फिर अपने पुराने घर में लौटते हैं और UKD के संभावित देवप्रयाग विधानसभा उम्मीदवार के रूप में सामने आते हैं, तो निश्चित रूप से क्षेत्र की राजनीति में एक नई चर्चा और नई दिशा देखने को मिल सकती है।

देवप्रयाग की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की चर्चा…!

फिलहाल यह खबर राजनीतिक चर्चाओं तक ही सीमित है और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। लेकिन देवप्रयाग विधानसभा में UKD की संभावित वापसी और प्रसाद नैथानी के नाम की चर्चा ने राजनीतिक माहौल को जरूर सक्रिय कर दिया है।

 

अब नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में तस्वीर क्या रूप लेती है।