Advertisement

शहीद की बहन के जमीन संघर्ष में उक्रांद साथ, भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

सहसपुर। उत्तराखंड आंदोलन के शहीद सतेंद्र चौहान की बहन अरुणा चौहान द्वारा जमीन बचाने और न्याय की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने को उत्तराखंड क्रांति दल ने समर्थन दिया।

उक्रांद के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रकाश भट्ट ने कहा कि सहसपुर में जमीनों पर कब्जे की शिकायतें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि अरुणा चौहान का आरोप है कि शायरी गैरोला और उनकी बहन इला गैरोला द्वारा उनकी जमीन हड़पने के प्रयास में उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

भट्ट ने कहा, “शहीद की बहन को अपनी जमीन के लिए सड़क पर बैठना पड़े, यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो यह धरना बड़े जनआंदोलन का रूप लेगा।”

धरने में पछवादून जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बेंजवाल और जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विपिन अन्थवाल मौजूद रहे।