Advertisement

सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक पर एक महिला के अपहरण के प्रयास को विफल करने वाली तीन साहसी महिला सफाई कर्मचारियों को नगर निगम में सम्मानित किया गया

देहरादून : सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक पर एक महिला के अपहरण के प्रयास को विफल करने वाली तीन साहसी महिला सफाई कर्मचारियों को नगर निगम में सम्मानित किया गया। महापौर सौरभ थपलियाल ने डॉ आनंद शुक्ला मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ अपने कक्ष में तीनों बहादुर महिलाओं—अनीता देवी, माया देवी और सविता देवी—को शॉल ओढ़ाकर तथा मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया।

 

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर ने महिला कर्मचारियों के अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सफाई सैनिकों ने अपनी निडरता और सूझबूझ से एक महिला को किडनैप होने से बचाकर वाल्मीकि समाज और पूरे नगर निगम का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद, यूनियन की नगर निगम शाखा के अध्यक्ष सुनील कुमार (सोनू खैरवाल), हलका प्रधान अरविंद कुमार, अरुण कुमार और तेजपाल उपस्थित रहे।