देहरादून : चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस के भीतर खींचतान की खबरें तेज हो गई हैं। प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखकर उनकी प्रस्तावित यात्रा और समानांतर कार्यक्रम आगे न बढ़ाने की साफ नसीहत दी है।


शैलजा ने पत्र में कहा कि यात्रा को लेकर न तो उनसे और न ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा की गई। साथ ही रावत के हालिया कुछ विवादास्पद बयानों का भी जिक्र किया गया।

सबसे अहम बात—शैलजा ने साफ कहा कि चुनाव के इस दौर में पार्टी को एकजुट होकर सामने आना चाहिए और इस तरह का कोई भी समानांतर कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं होगा।
अब सवाल यही है
क्या रावत की यात्रा पर लगेगा ब्रेक ? या उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी खींचतान और बढ़ेगी….?


















