देहरादून, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में इंदिरानगर स्थित CBI कार्यालय का घेराव कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में देरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की सूचना है। आक्रोशित कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्य द्वार तक पहुंच गए।


दल ने CBI निदेशक को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड के मूल उद्देश्य, कथित VIP की पहचान और साक्ष्य नष्ट किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच शीघ्र पूरी करने की मांग की।

जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा, “अंकिता को न्याय केवल दोषियों को सजा मिलने तक सीमित नहीं है। हत्याकांड के पीछे का उद्देश्य और कथित VIP की भूमिका सामने आनी चाहिए। CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र जांच पूरी करे।”
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता लताफ़त हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, महामंत्री संगठन गणेश काला, रमा चौहान, राजेश्वरी रावत, उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, मोहन सिंह, समीर मुंडेपी असवाल, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी प्रकाश भट्ट, चंद्रमोहन गड़िया, कैलाश देवरानी, देव सिंह पोखरियाल, किशोरी नंदन डोभाल, रविन्द्र ममगाई, राजेंद्र प्रसाद, अनिल डोभाल, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महिपाल सिंह पुंडीर, मूल निवास-भू-कानून अध्यक्ष लूसन टोडरिया, पछवादून जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला, परवादून जिलाध्यक्ष आनंद सिंह राणा, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल जगूड़ी, केंद्रीय सचिव सौम्या चौधरी, भोला चमोली, निश्चित मंडल, कपिल कुमार, राम भट्ट, सरिता देवी, सुमन नेगी, महानगर मंत्री अजय सिंह, संदीप रावत, शुभम सेमवाल, युवा अध्यक्ष पछवादून महानगर सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत रघुनाथ सिंह राणा विपिन अन्थवाल, पीयूष नेगी, हरिश कुनियाल, यशपाल नेगी, रवि देव सिंह पोखरियाल किशोरी नंदन डोभाल रविन्द्र ममगाई राजेंद्र प्रसाद अनिल डोभाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तराखंड क्रांति दल ने दो टूक कहा कि अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने, कथित VIP की पहचान उजागर करने और अनुत्तरित सवालों के जवाब सामने लाने की मांग जारी रहेगी।



















