Advertisement

हरिद्वार आश्रम हत्याकांड: एसटीएफ ने बागपत से 50 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

हरिद्वार आश्रम हत्याकांड: एसटीएफ ने बागपत से 50 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

उत्तराखंड एसटीएफ ने साल 2024 में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में हुए चर्चित हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस से लंबे समय से बचते फिर रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

हरिद्वार आश्रम हत्याकांड: एसटीएफ ने बागपत से 50 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

साल 2024 का है मामला

कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में साल 2024 के दौरान गुरुजी महंत गोविंद दास के करीब 73 वर्षीय शिष्य विशंबर दास की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना कनखल में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फरार आरोपियों पर हुई थी कुर्की की कार्रवाई

इस मामले में सौरव उर्फ बिट्टू समेत दो आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा कानून के तहत फरार आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी थी। इसके बाद से एसटीएफ की टीमें लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थीं। फरार आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ ने ऐसे की कार्रवाई

एसटीएफ की टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और लगातार सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों की सटीक जानकारी जुटाई। ठोस इनपुट मिलने के बाद टीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीकरी गांव में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान वांछित आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू को धर दबोचा गया। अधिकारियों का कहना है कि इनामी और फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की धरपकड़ कार्रवाई जारी रहेगी।